फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हेलमेट न पहनने पर किशोरी की पिटाई का पुलिस पर आरोप

हेलमेट न पहनने पर किशोरी की पिटाई का पुलिस पर आरोप

Sun, 13 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
हेलमेट न पहनने पर किशोरी की पिटाई का पुलिस पर आरोप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गोविंद नगर में रहने वाली एक किशोरी (14) का आरोप है कि स्कूटी से भाई को स्कूल से लेने जाते वक्त उसे शनिवार सुबह सवा दस बजे रोडवेज पुलिस चौकी के पास एक महिला पुलिसकर्मी समेत चार पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। आरोप है कि हेलमेट न पहनने पर किशोरी की उसकी स्कूटी पर ही महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी थोड़ी दूर एक कमरे में ले गए और पिटाई की। किशोरी के कपड़ों को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। किशोरी के पिता ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसएसपी को तहरीर दी है।
किशोरी ने बताया कि वह भाई को लेेने स्कूल जा रही थी। उसने हेलमेट नहीं पहना था। रोडवेज पुलिस चौकी के पास ही उसे चार पुलिसकर्मियों ने रोका। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी थी, जो सादे कपड़ों में थी। बाकी तीन पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहन रखी थी। आरोप है कि किशोरी को हेलमेट न लगाने पर पुलिसकर्मियों ने डांटा। उससे पूछताछ की। किशोरी ने अपने पिता से मोबाइल पर बात कराने के लिए कहा तो उसे कॉल नहीं करने दी। उसे उसकी स्कूटी पर ही बैठा कर महिला पुलिसकर्मी समेत दो पुलिसकर्मी उसके भाई के स्कूल की तरफ एक कमरे में ले गए, किशोरी की पिटाई की गई और इस संबंध में किसी को जानकारी देने पर फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद किशोरी को पारकर रोड लाकर छोड़ दिया गया। जहां से वह घर पहुंची तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी के समय पर घन न पहुंचने पर वह परेशान हो गए थे, खुद बेटी को तलाश करते वक्त स्कूल तक गए तो वहां पर मौजूद छात्र-छात्राओं ने जानकारी दी कि बेटी को पुलिसकर्मी स्कूटी पर ले जा रहे थे। वह स्कूटी पर बैठी हुई रो रही थी। आरोप है कि पांच सौ रुपये की रिश्वत न देने पर किशोरी की पिटाई की गई है, हालांकि रिश्वत मांगे जाने का जिक्र तहरीर में नही है।
विज्ञापन


‘मामले की शिकायत मिली है। इस संबंध में जांच कराई जा रही है। सीओ कटघर को जांच के लिए निर्देश दिया गया है। जो भी पुलिसकर्मी इसमें दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- जे रविंद्र गौड, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed