{"_id":"5c8183b4bdec2214173a16c7","slug":"181551991732-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्टिंग के मामले को लेकर हुई वार्ता विफल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्टिंग के मामले को लेकर हुई वार्ता विफल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
रजिस्ट्री दफ्तरों को लेकर चल रहे विवाद का अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। गुरुवार दोपहर बार सभागार में अधिवक्ताओं ने जनरल हाउस की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जिसमें अधिवक्ताओं ने कहा कि वह कचहरी से बाहर दफ्तर नहीं जाने देंगे। इसके लिए वह हाईकोर्ट तक जाने को तैयार हैं। दोपहर बाद जिला अधिकारी, जिला जज से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मिला और अपना पक्ष रखा। हालांकि इस वार्ता में भी कोई हल नहीं मिल पाया है। वार्ता विफल रही। अब अधिवक्ता प्रशासनिक जज के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
गुरुवार दोपहर बार सभागार में जनरल हाउस की मीटिंग में अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री दफ्तर को कचहरी से बाहर दिल्ली रोड पर शिफ्ट नहीं किया जाए। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पडे़गी। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष विनय कुमार कौशिक, महासचिव अभिषेक भटनागर, वैभव अग्रवाल, आनंद मोहन गुप्ता समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे। दोपहर बाद अधिवक्ता जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह से मिले और उन्होंने रजिस्ट्री दफ्तर शिफ्टिंग के मामले को लेकर अपनी बात रखी। लेकिन कोई हल नहीं मिलने पर अधिवक्ता चले गए। शाम को दोबारा मुलाकात हुई। इस बार जिला जज, जिला अधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। बार अध्यक्ष विनय कुमार कौशिक ने बताया कि वार्ता विफल रही। अब वह प्रशासनिक जज से मिलने हाईकोर्ट जाएंगे। उनके समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
अधिवक्ता परिषद की बैठक
मुरादाबाद। अधिवक्ता परिषद उत्तर प्रदेश ईकाई मुरादाबाद की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता चौधरी धर्मवीर सिंह और संचालन मुनीष भटनागर ने किया। बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में सुरेश पाल सिंह, संजीव तिवारी, गुंजन शर्मा, अजय गुप्ता, नरेश कुमार, सरोज सैनी समेत अन्य भी मौजूद रहे।