{"_id":"5c81839dbdec2213e43a3e22","slug":"181551991709-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहलील स्कूल के पास बिजली टीम पर पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तहलील स्कूल के पास बिजली टीम पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
तहसील स्कूल मोहल्ला के पास गुरुवार सुबह बिजली टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। घटना के समय टीम बिजली चेकिंग करने गई थी। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। इस घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिल ने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले फरार हो गए। जेई ने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है।
अधिशासी अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि गुरुवार सुबह बिजली टीम तहसील स्कूल के पास चेकिंग करने गई थी। टीम जैसे ही गली में पहुंची। मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बिजली टीम को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने बिजली चेकिंग का विरोध किया। कुछ ही देर में मौके पर काफी भीड़ जुट गई। आरोप है कि इस दौरान लोगों ने टीम पर पथराव कर दिया। इस घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। इस घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले मौके से फरार हो गए। कोतवाली इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।