फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   भाजपा सांसद के भाई को मारी गोली

भाजपा सांसद के भाई को मारी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सांसद के भाई को मारी गोली
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संभल से भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी के रिश्ते के भाई जयप्रकाश सैनी उर्फ बबलू (32) पर शुक्रवार शाम छह बजे बाइक सवार दो युवकों ने गोलियां बरसा दी। जयप्रकाश के शरीर में आठ जगह जख्म के निशान मिले हैं। उनको लहूलुहान हालत में सांई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हमले की वजह चुनावी रंजिश और हमलावर पाकबड़ा चेयरमैन पुत्र के करीबी बताए जा रहे हैं। वारदात के बाद वे भाग गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।

पुलिस के अनुसार जयप्रकाश का घर पाकबड़ा थाने के पिछले हिस्से से सटा हुआ है। घर में ही वह सेनेट्री की दुकान भी करते हैं। वह शाम को छह बजे एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा से मिलने के बाद अपने घर पहुंचे। वे आल्टो कार से नीचे उतरे थे कि तभी उनका पीछा करते हुए बाइक सवार हमलावर वहां पर आ गए। हमलावरों ने जयप्रकाश को पाकबड़ा चेयरमैन पुत्र का विरोधी बताया और इसी खुंदस में उन पर गोलियां चला दी। जयप्रकाश हमलावरों से भिड़ गए, एक हमलावर के हाथ से असलहा भी छीनने की कोशिश की। इस दौरान उनके हाथ, कमर, जांघ और कमर से ऊपर के हिस्से में गोलियां लगी हैं। फायरिंग की आवाज आते ही आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। हमलावर लोगों को एकजुट होता देख वहां से भाग निकले। वारदात के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। सीओ हाईवे अपर्णा गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर जयप्रकाश का हाल जानना। सूचना पर सांसद सत्यपाल सैनी भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से जयप्रकाश के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। सीओ से उन्होंने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर वारदात का खुलासा करने के लिए कहा। सीओ हाईवे अपर्णा गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितनी गोलियां चलाई गई हैं। एक्सरे में एक भी गोली जयप्रकाश के शरीर के अंदर नहीं पाई गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। पाकबड़ा से भाजपा चेयरमैन के पुत्र ने बताया कि वारदात में उनका कोई हाथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed