{"_id":"5c50b88abdec22738633152a","slug":"181548793994-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग
Wed, 30 Jan 2019 02:03 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यापारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारी ने कटघर पुलिस पर भी मामले को लटकाने का आरोप लगाया है। शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, टेलेंट फुलऑन कंपनी के संचालक अभिषेक सिन्हा और एक्सीड इंटरटेनमेंट कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।
प्रमोद ने दोनों कंपनियों के माध्यम से 30 सितंबर को दिल्ली में एक कार्यक्रम में सोनाक्षी सिन्हा को बुलाने के लिए 37 लाख रुपए दिए थे, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा नहीं आईं। एसएसपी के आदेश पर सीओ कटघर ने इस मामले की जांच की। जांच के बाद दोनों कंपनियों और एक्ट्रेस को नोटिस भेजा, नोटिस रिसीव कर लिए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। प्रमोद ने मांग की है कि अब कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आ रहा है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाए।