फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पति पत्नी और बेटे ने बना लिया ठग का गिरोह

पति पत्नी और बेटे ने बना लिया ठग का गिरोह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
पति पत्नी और बेटे ने बना  लिया ठग का गिरोह
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर पुलिस ने असली सोना दिखाकर लोगों को झांसे में लेकर पीतल के जेवर बेचकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह को पति पत्नी और इनका बेटा चला रहा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीतल के जेवर और एक लाख 46 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में इसी अंदाज में लोगों से ठगी की 50 से ज्यादा घटनाएं करने की बात कबूली है।
पुलिस अधीक्षक नगर अंकित मित्तल ने ठगों के गिरोह का खुलासा करते हुए बताया कि 22 नवंबर 2018 को इंटर कालेज के प्रवक्ता महेंद्र सिंह निवासी बुद्घि विहार ने कटघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि वह बैंक से तीन लाख रुपये निकाल कर घर जा रहे थे। महेंद्र के साथ उनकी पत्नी भी थी। रास्तेे में उन्हें ठग मिल गए। ठग दंपति ने प्रवक्ता को बताया कि उनके पास सोने के जेवर हैं। उनका बेटा अस्पताल में भर्ती है। आपरेशन के लिए रुपयों की जरूरत है। इस लिए वह जेवर बेचने जाते हैं। चेक कराने के लिए ठगों ने असली सोना दिखा दिया। विश्वास में आकर महेंद्र सिंह ने तीन लाख रुपये दे दिए थे। घर जाकर देखे तो सभी जेवर नकली निकले। कटघर पुलिस इस गिरोह की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने करूला की पुलिया के पास जल कल विभाग के दफ्तर के सामने से दंपती और इनके बेटे को पकड़ लिया। तीनों आरोपी यहां ऐसे ग्राहकों की तलाश में जुटे थे। जो उनके झांसे में आ जाए। पुलिस ने तीनों को पकड़ कर थाने ले गई। यहां पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमाशंकर, उसका बेटा किशन और पत्नी लक्ष्मी देवी है। आरोपी हापुड़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के चमरी मोहल्ला निवासी हैं। पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उन्होंने ने ही महेंद्र सिंह के साथ ठगी की थी। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वह लंबे समय से ठगी कर रहे हैं। आरोपी ने इस गिरोह में पत्नी को इस लिए शामिल किया। जिससे लोग जल्दी विश्वास कर लेते हैं। उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि उसने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड में ऐसे ही घटनाएं की हैं। इसके लिए उसने एजेंट भी बना रखे हैं। जिसके जरिये वह ग्राहकों की तलाश करता है। रविवार दोपहर बाद पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पांचवीं पास ने डाक्टर, इंजीनियर और शिक्षकों को लगा चूना
मुरादाबाद। ठगी के गिरोह का मास्टर माइंड उमाशंकर पांचवीं पास है। उसने डाक्टर से लेकर इंजीनियर और शिक्षक से लेकर पुलिस कर्मी। सभी को आसानी से चूना लगा दिया। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी और बेटे को साथ लेकर लोगों को ऐसी कहानियां बताता है। जिससे लोग उसके झांसे में तुरंत आ जाते हैं। सीओ सुदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए ठगों ने बताया कि वह लोगों को बताते थे कि उनके घर में जेवरों की पोटली जमीन में दबी मिली है। इन जेवरों को वह बेचना चाहते हैं।, जबकि कुछ लोगों से बताते थे कि वह पत्नी, बेटा बेटी बीमार हैं। इलाज कराने के लिए रुपयों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये समान हुआ बरामद
----------------------
- विभिन्न डिजाइन की 101 पाजेब,
- पीली धातु की 176 अंगुठी
- सफेद धातु की 08 अंगुठी
- पीली धातु की 33 माला
- पीली धातु की 28 टाप्स
- कुंडल पीली धातु एक जोड़ा
- कंठी मामला लाल मोती 13
- मंगल सूत्र 14
- एक लाख 46 हजार रुपये नकद

आर्डर देकर तैयार कराते थे जेवर
मुरादाबाद। आरोपी उमाशंकर ने बताया कि आर्डर देकर पीतल के जेवर तैयार कराता था। इसके बाद उन्हें पोटली में बांधकर मिट्टी में दबाकर पुराने जैसे बना लेते थे। ताकी लोग विश्वास जल्दी कर लें। शहर शहर घूमकर लोगों को ठगते थे। उसने कबूला कि उसने दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ठगी की है। वह पिछले छह माह में पचास से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed