{"_id":"5bad42ce867a557ec15a51e3","slug":"181538081486-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार चुनाव में जमकर हुआ मतदान, 1745 वोट पड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार चुनाव में जमकर हुआ मतदान, 1745 वोट पड़े
Updated Fri, 28 Sep 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के चुनाव में गुरुवार को जमकर मतदान हुआ। 1745 अधिवक्ताओं ने अपने अपने मतों का इस्तेमाल किया। मात्र 149 अधिवक्ता ही वोट डालने नहीं आए। सुबह से लेकर शाम तक कचहरी में चुनावी माहौल बना रहा। मतदान के दौरान अध्यक्ष और महासचिव के पद पर कांटे की टक्कर नजर आई। प्रत्याशी एक - एक वोट के लिए जूझते नजर आए। शाम छह बजे मतदान समाप्त हुआ, इसके बाद 21 पदों पर लड़ रहे 59 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। अध्यक्ष पद के लिए विनय कौशिक, आदेश श्रीवास्तव, अजयवीर सिंह त्यागी और अमीरुल हसन जाफरी मैदान में हैं।
दि बार एसोसिएशन चुनाव का मतदान सुबह दस बजे से शुरू हो गया था। मतदान के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से ही अधिवक्ता लाइन में लग गए थे। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशी और उनके समर्थक अधिवक्ताओं से संपर्क कर अपने अपने पक्षों में मतदान कराने को जुटे रहे। बार के हाल में मतदान के लिए 25 बूथ बनाए गए थे, जबकि एक बूथ बुजुर्ग व बीमार अधिवक्ताओं के लिए भूतल पर ही अलग बनाया गया था। अध्यक्ष पद के लिए चार और महासचिव पद के लिए सात प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी 21 पदों के लिए 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। दि बार एसोसिएशन के चुनाव में सियासी लोगों ने भी दस्तक की। अधिवक्ता के रूप में उन्होंने भी अपने मत का इस्तेमाल किया। कुल 1984 मतों में से 1745 अधिवक्ताओं ने वोट डाले गए। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी रूचि नजर आई। इसी का नतीजा है कि 90 प्रतिशत से भी ज्यादा मतदान हुआ। शाम छह बजे के बाद मतदान के आंकड़े आए तो पता चला कि 92 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान एल्टर कमेटी के चेयरमैन जवाहर लाल खन्ना, रामा शंकर, मुख्तियार अहमद, विजय गुप्ता, एसपी उपाध्याय, रमेश सिंह आर्य, संजय सोनी, कपिल विश्नोई सुभाष चंद्र गर्ग विशाल कांत, सतीश विश्नोई मौजूद रहे।
राजनेताओं ने भी डाले वोट
मुरादाबाद। बार चुनाव में पूर्व विधायक और ब्लाक प्रमुख व पार्षद भी मतदान करने पहुंचे। जिसे लेकर चुनाव माहौल और ज्यादा गहरा हो गया। पूर्व विधायक चौधरी समर पाल सिंह, अनीसुर्रहमान, सौलत अली, ब्लाक प्रमुख ललित कौशिक, रजनीकांत, रणविजय सिंह, जयवीर सिंह यादव समेत कई नेताओं ने चुनाव में मतदान किया।
विज्ञापन
मतदान के दौरान कई बार बने हंगामे के हालात, तैनात रही पुलिस
मुरादाबाद। दि बार एसोसिएशन के चुनाव में कई बार हंगामे के हालात बने लेकिन सीनियर अधिवक्ताओं के समझाने पर मामला शांत हो गया। इस दौरान कचहरी में पुलिस बल भी तैनात रहा। अधिवक्ता भी बीच बीच में चुनाव की जानकारी लेते रहे।
आज होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
मुरादाबाद। बार चुनाव का मतदान शांति पूर्ण संपंन हो गया है। अब बार की नई ‘संसद’ चुनी जाएगी। शुक्रवार सुबह दस बजे से मतों की गिनती होगी। जिसके लिए आठ टेबिल लगाई गईं हैं। जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। मतगणना के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
युवा अधिवक्ताओं में रहा क्रेज
मुरादाबाद। मतदान के दौरान युवा अधिवक्ताओं में क्रेज रहा। अधिकांश युवा अधिवक्ता मतदान के दौरान बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे। यही मतदाता प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे थे।