फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नदी में डूबने से दो लोगों की मौत

नदी में डूबने से दो लोगों की मौत

Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
नदी में डूबने से दो लोगों की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाला एक युवक शुक्रवार दोपहर को भैंसा को बचाने के चक्कर में नदी में डूब गया है। उसका पता नहीं चला है। पुलिस ने गोताखोर की मदद से भी युवक की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला है। शनिवार को दोबारा उसकी तलाश की जाएगी। इसके अलावा मूंढापांडे में एक किसान की तालाब में नहाते वक्त डूबकर मौत हो गई है। उसके शव को ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकाल लिया है।

एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि बरेली के शीशगढ़ निवासी भूपेेंद्र सिंह (25) पीतल बस्ती में अपने ताऊ के पास रहता है। उसके माता, पिता की मौत हो चुकी है। परिवार में दो बहनें हैं। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को वह भैंसा बुग्गी को लेकर रामगंगा नदी गया था। भैंसा नदी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में युवक ने भी नदी में छलांग लगा दी। दोनों ही गहराई में जाने के कारण नदी में डूब गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भैंसा को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाला जबकि युवक का देर शाम तक पता नहीं चला है। अंधेरा हो जाने के कारण भूपेंद्र की तलाश बंद कर दी गई अब शनिवार को दोबारा गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जाएगी। युवक के नदी में डूबने से उसके परिवार वाले परेशान हैं। दूसरी ओर मूंढापांडे के बूझपूर आशा गांव में रहने वाला किसान राम भरोसे (35) शुक्रवार को गांव में ही स्थित तालाब में नहाने के लिए गया था। वह नहाते वक्त गहराई में चला गया और डूबने लगा। लोगों ने उसे देखा और बचाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला है। किसान की मौत हो जाने के कारण परिवार में कोहराम मच गया है। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने सूचना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed