{"_id":"5cafa46ebdec2214283639ad","slug":"171555014766-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में कांशीराम नगर गेट के पास दिल्ली हाईवे पर स्कूटी सवार एक रेलवे कर्मचारी को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया रेलवे कर्मी के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान जाम भी लग गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और जाम खुलवाया।
लाइनपार में रेलवे क्वार्टर में रहने वाले किशोर कुमार सक्सेना (55) रहते थे। वह रेलवे में बाबू के पद पर कार्यरत थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है, दो बेटियों की शादी हो चुकी है। भतीजे विनीश कुमार ने बताया कि किशोर कुमार बृहस्पतिवार को स्कूटी से ड्यूटी पर गए थे। वहां से दोपहर सवा 12 बजे के करीब वापस लौटते वक्त उनको ट्रक ने टक्कर मार दी। सिर पर ट्रक का पहिया चढ़ने से उनकी मौत हो गई। पुलिसकर्मियों ने ट्रक को पकड़ लिया। हादसे की सूचना परिवार वालों को दी। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को सीज किया है।