{"_id":"5b37dd254f1c1b6a4d8b9660","slug":"171530387749-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदनगर में दो गुटों की चुनावी रंजिश की चपेट में आए ससुराल आ रहे युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदनगर में दो गुटों की चुनावी रंजिश की चपेट में आए ससुराल आ रहे युवक
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा। कोतवाली के गांव फरीदनगर में दो गुटों में चुनावी रंजिश के चलते ससुराल आ रहे युवक और उसके भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव में प्रधानी के चुनाव के बाद वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के गुटों में तनातनी चल रही है। जिसके चलते आए दिन दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट की घटनाएं होती रहती है। इस रंजिश की चपेट में गांव में अपनी ससुराल आ रहे दो युवक शिकार बन गए। उत्तराखंड के थाना काशीपुर के गांव जसपुर खुर्द निवासी सददाम शुक्रवार को देर रात बाइक से अपने भाई बाबू के साथ गांव फरीदनगर जा रहा था। रास्तें में उसकी बाइक गांव के एक युवक की बाइक से टकरा गई। जिस पर गांव के बाइक वाले युवक ने उसके बारे में पूछा। तो उसने बताया कि वह गांव के नसीम के यहां अपनी ससुराल में जा रहा है। इस पर दूसरे पक्ष के मो. उमर, शमीम, वसीम भड़क गए। उन्होंने सद्दाम को अपने विरोधी पक्ष का बताते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने पर बाबू को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। तो मारपीट करने वाले वहां से भाग गए। घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक आरोपी शमीम को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर उसे एसडीएम के न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।