फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कालेज के प्रिंसिपल ने रुपये मांगने पर युवक का सिर फोड़ा

कालेज के प्रिंसिपल ने रुपये मांगने पर युवक का सिर फोड़ा

Thu, 15 Jun 2017 02:32 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
कालेज के प्रिंसिपल ने रुपये मांगने पर युवक का सिर फोड़ा
कालेज प्रिंसिपल का वर्जन नहीं मिल सका है, नाम लिखा है सर।
विज्ञापन

फोटो समाचार
कालेज के प्रिंसिपल पर युवक का सिर फोड़ने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। कटघर के बलदेवपुरी स्थित विकसित इंटर कालेज के प्रिंसिपल और सिक्योरिटी गार्ड पर कालेज में मिट्टी का भराव करने के रुपये मांगने पर ट्रैक्टर चालक का सिर फोड़ने का आरोप है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए भेज दिया है। देर शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

गोविंद नगर निवासी भूरे सिंह ने बताया कि वह ट्रैक्टर में मिट्टी लादकर भराव करने का काम करता है। विकसित इंटर कालेज के प्रिंसिपल ने कालेज में मंगलवार को मिट्टी का भराव कराया था। जिसका खर्च छत्तीस सौ रुपये आया। बुधवार को भूरे सिंह रुपये लेने कालेज पहुंचे तो प्रिंसिपल ने उनसे पच्चीस सौ रुपये लेने को कहा। भूरे ने पूरी रकम वापस मांगी तो गुस्से में आकर प्रिंसिपल ने कालेज के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर चालक की पिटाई की और उसका सिर फोड़ दिया। भूरे ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सीओ कटघर चक्रपणि त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। अभी उसने तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कालेज के प्रिंसिपल से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed