{"_id":"5cc36ecebdec220770315a46","slug":"161556311758-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने में भाई गिरफ्तार, चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहन को आत्महत्या के लिए उकसाने में भाई गिरफ्तार, चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी के गांव में एक लड़की के जिंदा जलकर मरने की घटना में अपनी नाकामियों पर पर्दा डाल रही कुंदरकी पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उस वीडियो पर कोई गौर नहीं किया है, जिसमें मरणासन्न अवस्था में युवती कहती दिख रही है कि गांव के ही एक युवक ने इकतरफा प्यार में उसे जिंदा जला दिया है। मृतका के भाई के जेल जाने के बाद डीआईजी जे रविंदर गौड का कहना है कि वीडियो को विवेचना में शामिल किया जाएगा।
मंगलवार की देर शाम कुंदरकी थानाक्षेत्र के एक गांव में एक लड़की आग से जलकर बुरी तरह झुलस गई थी। उसे बचाने की कोशिश में लड़की की मां भी झुलस गई थी। परिजनों ने मां - बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। करीब 24 घंटे बाद बुधवार शाम को युवती की मौत हो गई थी। कुंदरकी पुलिस ने इस घटना में कदम - कदम पर लापरवाही की। जिला अस्पताल से पीआई पहुंचने के बावजूद पुलिस ने लड़की के मृत्यु पूर्व बयान नहीं कराए। शुरू में युवती के पिता ने बेटी के बयान के आधार पर गांव के युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन बुधवार देर रात तहरीर बदली गई और मृतका के भाई के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का तर्क है कि घटना वाले दिन मृतका के भाई ने उसे गांव के लड़के के साथ देख लिया था। इसी बात को लेकर बहन भाई के बीच विवाद हुआ था। जिसके कुछ देर बाद युवती ने खुद को आग लगाई थी। पुलिस अभी तक उस वीडियो के बारे में कोई सफाई नहीं दे सकी है जिसमें युवती ने मरने से पहले गांव के युवक पर जिंदा जलाने के आरोप लगाए थे।