{"_id":"5bdb773ebdec22698c6e4789","slug":"161541109566-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह रुपये की टाइल्स, बीस रुपये का भुगतान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारह रुपये की टाइल्स, बीस रुपये का भुगतान
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमीशन की वीडियो वायरल, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
ढबारसी (अमरोहा)। गांवों के विकास कार्यों में कमीशन के खेल का एक वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो विभागीय अधिकारियों की गले की फांस बन सकती है। इस वीडियो में कमीशन का खेल सामने आ गया है। बारह रुपये की टाइल्स का बीस रुपये भुगतान करने की बात कही गई है। फिलहाल इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर जांच बैठा दी गई है।
गंगेश्वरी ब्लाक के गांव इमरतपुर के प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के बीच विकास कार्यों में कमीशन को लेकर हुई बातचीत का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में गांव में दो लाख रुपये का काम कराया गया है। तीन चेक के एवज में ग्राम पंचायत अधिकारी 30 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। करीब सात मिनट के रिकॉर्डिंग में ग्राम प्रधान पांच प्रतिशत रकम निकालने की बात कह रहे हैं। मामला सामने आने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी कीमत के बारे में बचत पर चर्चा करते हैं। इसमें टाईल्स की एक शीट की कीमत का भुगतान 20 रुपये के हिसाब से कराया गया है जबकि बाजार में 12 रुपये में मिलने का दावा है। ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है कि आठ रुपये की बचत हुई है ऐसे में 15 प्रतिशत हिस्सा चाहिए। शौचालय की गुणवत्ता का दावा भी सामने आया है। ग्राम प्रधान ने बातचीत में कहा कि दोबारा बनवाना पड़ा है। ग्राम पंचायत अधिकारी ने दावा किया कि छह हजार रुपये लागत आई है जबकि अनुदान के तौर पर 12 हजार रुपये मिले हैं। ऐसे में शौचालय की क्वालिटी कैसे होगी? डीपीआरओ विमल कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच एडीओ पंचायत जोया को सौंपी गई है। जांच के बाद हकीकत सामने आएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।