{"_id":"5bdb7277bdec226953783cb3","slug":"161541108343-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास, आरोपी पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास, आरोपी पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। कोतवाली के गांव रामनगर खागूवाला में रंजिश में युवक पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापे मारे। गांव रामनगर खागूवाला निवासी फि याजुद्दीन ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गांव के वसीम की चाय की दुकान पर बैठा था।
तभी रंजिश में गांव के मोहम्मद उमर, उसके पुत्र साजिद, तासिम व नूरहसन ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर आरोपी वहां से चले गए। उसकी चीख पुकार सुनकर कुछ लोग मौके पर आए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफ र कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापे मारे।