फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खाना न बनाने पर मां ने डांटा तो बेटी ने दी जान

खाना न बनाने पर मां ने डांटा तो बेटी ने दी जान

Sun, 13 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खाना न बनाने पर मां ने डांटा तो बेटी ने दी जान
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर में रहने वाली एक युवती को खाना न बनाने पर उसकी मां ने डांट दिया। गुस्से में आकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में उसकी शनिवार तड़के मौत हो गई।

रामपुर के गंज थानाक्षेत्र स्थित बेलदरान में रहने वाली युवती कोमल (25) बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। भाई अमित ने बताया कि शुक्रवार को बड़ी बहन शीतल अपने पति के साथ घर आई थी। मां शोभारानी ने खाना बनाने के लिए बेटी कोमल से कह दिया तो उसने इंकार कर दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया। गुस्से में कोमल ने जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे हालत बिगड़ने पर पहले रामपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान दिल्ली रोड स्थित अस्पताल में कोमल की शनिवार को मौत हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। पाकबड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव को लेकर परिजन रामपुर चले गए हैं। इस संबंध में रामपुर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed