फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय की नाक तोड़ी

तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय की नाक तोड़ी

Sun, 13 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय की नाक तोड़ी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना के घायल के इलाज में देरी होने से शनिवार को तीमारदार भड़क गए। तीमारदारों ने वार्ड ब्वाय के साथ मारपीट कर उसकी नाक की हड्डी तोड़ दी। वार्ड ब्वाय से मारपीट होने से अस्पताल में हंगामा हो गया। कर्मचारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर इमरजेंसी की चिकित्सा सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी। इसके बाद ही पुलिस आरोपियों को उठाकर ले गई। देर रात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो गया।
पुलिस के मुताबिक लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार का भाई नौबत सिंह शनिवार सुबह जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौबत रात में भांजे की शादी समारोह से घर लौट रहा था। कोहीनूर तिराहा पर उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से वह घायल हो गया। जख्मी हालत में नौबत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह सात बजे अरविंद कुमार रिश्तेदारों और परिचितों के साथ अस्पताल पहुंचे। अरविंद कुमार भाई के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनानी शुरू कर दी। उस वक्त वार्ड ब्वाय सतपाल नौबत की दवा पट्टी कर रहा था। वार्ड ब्वाय ने वीडियो बनाने से मना किया तो अरविंद कुमार और उसके रिश्तेदारों ने वार्ड ब्वाय की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय सतपाल खून से लथपथ हो गया और उसकी नाक की हड्डी टूट गई। वार्ड ब्वाय से भागकर जान बचाई। सुबह आठ बजे अस्पताल स्टाफ कर्मियों के पहुंचने पर कर्मचारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर चिकित्सा सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी। अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस पहुंची और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को हिरासत में ले गई। पुलिस ने अरविंद कुमार समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि मारपीट का आरोप झूठा है। वार्ड ब्वाय समेत स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed