{"_id":"593c598e4f1c1b9a038b459e","slug":"161497127310-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की संपति की होगी जांच, सीज किए जाएंगे खाते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा की संपति की होगी जांच, सीज किए जाएंगे खाते
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा की संपत्ति की होगी जांच, सीज किए जाएंगे खाते
- एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम खंगालेगी दरोगा का इतिहास
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। एंटी करप्शन की टीम दरोगा अजय कुमार की संपत्ति की जांच करेगी। उसके बैंक अकाउंट भी सीज किए जाएंगे। साथ ही उसका पूरा इतिहास भी खंगाला जाएगा। नौकरी के दौरान दरोगा ने कहां कहां संपत्ति जुटाई।
मूलरूप से मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली थानाक्षेत्र के भंगेला निवासी अजय कुमार 2011 बैच का सब इंस्पेक्टर है। अजय कुमार के पिता नरेंद्र सिंह पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर थे। उनका देहांत हो चुका है। दरोगा अजय कुमार कटघर थाने की गुलाब बाड़ी चौकी पर बतौर प्रभारी था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को दरोगा को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर भरत सिंह ने बताया कि दरोगा की संपत्ति की जांच की जाएगी और बैंक अकाउंट भी चीज कराए जाएंगे। ये भी जांच की जाएगी कि दरोगा की कहां कहां तैनाती रही। तैनाती के दौरान दरोगा पर क्या क्या आरोप लगे।
थाने में फूट फूट कर रोया दरोगा
मुरादाबाद। घूसखोरी में पकड़ा गया दरोगा अजय कुमार शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार सुबह तक थाने में रोता रहा। दरोगा ने बताया कि उसे फंसा दिया गया है। मैंने उससे कोई डिमांड नहीं की थी।
विज्ञापन
.....
शिकायत कर्ता के केस में लगा दी एफआर
मुरादाबाद। दरोगा को रिश्वत लेते पकड़वाने वाले अनिल कुमार ने एलआईसी एजेंट कृष्ण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था। एजेंट ने नोटबंदी में नोट बदलने के बहाने उससे रकम ले ली थी। पुलिस की मौजूदगी में एजेंट और अनिल के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद पुलिस ने केस में एफआर लगा दी थी।
सलाखों में पहुंचा घूसखोर दरोगा
मुरादाबाद। घूसखोरी में पकड़े गए दरोगा अजय कुमार को शनिवार दोपहर बरेली में कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिारासत में जेल भेज दिया गया है। दरोगा के खिलाफ शुक्रवार रात सिविल लाइंस थाने में इंस्पेक्टर भरत सिंह ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत के केस दर्ज कराया गया था। शनिवार दोपहर उसे बरेली में कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।