{"_id":"5938633a4f1c1b0a5e8b456e","slug":"161496867642-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से दी गई थी शहर में बम की फर्जी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती ट्रेन से दी गई थी शहर में बम की फर्जी सूचना
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बम की फर्जी सूचना देने वाले को तलाश रही एटीएस
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर में बम होने की फर्जी सूचना देने के मामले को पुलिस ने बुधवार को कटघर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश में एटीएस जुट गई है। कटघर पुलिस की एक टीम भी आरेापी की तलाश में लखनऊ भी भेजी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम कंट्रोल रूम में कॉल करने के दौरान सलीम बताया है, उस वक्त उसकी लोकेशन बरेली से लखनऊ के बीच थी।
पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में सर्विलांस के जरिए जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि कॉल करने वाला व्यक्ति सूचना देने के वक्त ट्रेन में सवार था। क्याेंकि सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद उसकी लोकेशन लखनऊ के आसपास थी। कॉल करने के करीब दो घंटे पहले आरोपी की लोकेशन मुरादाबाद के आसपास थी। उधर, इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने कटघर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, आरोपी के असली नाम के बारे में जानकारी नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने फर्जी नाम बताकर सूचना दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के बारे में एटीएस ने भी जानकारी हासिल की है। एटीएस की टीम भी आरोपी की तलाश में जुटी है।