फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कोयला कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी

कोयला कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
कोयला कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र के एक कोयला कारोबारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रंगदारी की रकम न मिलने पर हत्या की धमकी दी गई। इस मामले में एसपी सिटी से शिकायत की गई। जिसके बाद दो आरोपियों के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपी पूर्व में कोयला कारोबारी के यहां पर नौकरी कर चुके हैं। आरोप है कि नौकरी के दौरान उन्होंने लाखों रुपये की धोखाधड़ी भी कारोबारी के साथ की है।
विज्ञापन

रामगंगा विहार निवासी कोयला कारोबारी गोपाल अग्रवाल की स्वास्तिक इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। गोपाल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि गुजरात के सुभाषनगर गांधी धाम निवासी कृष्णकांत और राघव उसके पास आए थे। दोनों ने गोपाल से कहा कि वह एजेंट बनकर उनके माल की सप्लाई करवाएंगे। दोनों पर गोपाल ने विश्वास कर लिया और उनके द्वारा बताई जा रही फर्मों में माल सप्लाई किया। लेकिन आरोपियों ने रकम को गोपाल अग्रवाल के अकाउंट में न डलवाकर अपने अकाउंट में डलवाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी उनसे कर ली। इसका पता चलने पर गोपाल अग्रवाल ने रकम मांगने के लिए फोन किया तो आरोपियों ने रकम वापस करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि गोपाल से 50 लाख रुपये की रंगदारी भी आरोपियाें ने मांगी। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि कृष्णकांत और राघव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed