{"_id":"5d0fdf958ebc3e58f66c0c9e","slug":"15613213482-thakurdwara-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम अहमदपुर आनंदपुर में दो पक्षों में फायरिंग चार घायल, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्राम अहमदपुर आनंदपुर में दो पक्षों में फायरिंग चार घायल, आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर (मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र में अहमदपुर आनंदपुर गांव में रविवार सुबह लंबे समय से चल रही चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष वर्तमान प्रधान का समर्थक है तो दूसरा पक्ष प्रधानी के चुनाव में शिकस्त पाने वाले प्रत्याशी का समर्थक है। दोनाें पक्षों में जमकर पथराव हुआ और गोलियां भी चलाई गई। चार लोगाें को गोलियां लगी हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव में छह से अधिक जख्मी हो गए। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है। तीन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
गांव की सितारा बेगम ने बताया कि रविवार सुबह उसने अपने पति भोले ठेकेदार को घर के पास ही परचून की दुकान से चीनी व चाय की पत्ती खरीदने के लिए भेजा था। इस दौरान ही वहां पर उनसे रंजिश रखने वाले रियाज व सिराज हाथों में तमंचे लेकर आए। उनकी भोले ठेकेदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान ही दोनों पक्ष के लोग आ गए। देखते ही देखते पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें भोले ठेकेदार पुत्र बाबू के पैर व पेट में गोली लगी। भोले ठेकेदार पक्ष के हनीफ , तसलीम व हसनैन के छर्रे लगे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंद्रवीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस को देखकर मौके से पथराव व फायरिंग करने वाले भाग गए। 100 डायल की गाड़ियां भी आ गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर मिले ईट पत्थर वहां पर जमकर बवाल होने की गवाही दे रहे थे। इस मामले में मेंहदी हसन की तहरीर पर सिराज, उसके भाई रियाज, पिता आफताब के अलावा फईम, फिरोज, कामिल, फिरोज व बबलू के खिलाफ बलवा सहित संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
‘ अहमदपुर आनंदपुर गांव में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई है। भोले ठेकेदार को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही है। रविवार को एक प्लाट के ऊपर से ईट उठाने का विरोध करने पर कहासुनी हुई थी, जिसकी वजह से दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं।’