{"_id":"5d0fdf878ebc3e5eb8303a39","slug":"156132133517-thakurdwara-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला के साथ गैंगरेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगतपुर (मुरादाबाद)। इलाज के लिए आई एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बहाने उससे तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को भगतपुर थानाक्षेत्र स्थित गन्ने के खेत में अंजाम दिया गया। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
भगतपुर थानाक्षेत्र निवासी ग्रामीण ने बताया कि शनिवार की शाम को उसकी पत्नी अपने ढाई वर्षीय बेटे को लेकर अपना इलाज करानेकटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दोराहा पर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां र्से आई थी। वहां से वापस आते समय इसी चिकित्सक के यहां काम करने वाले मूंढापांडे निवासी युवक सालिम ने महिला से रात होने की बात कहकर उसे कार में लिफ्ट देकर घर छोड़ने के लिए कहा। चूंकि महिला लगातार इस चिकित्सक के यहां इलाज कराने आ रही थी तो वह सालिम को जानती थी। ऐसे में वह अपने बच्चे को लेकर कार में बैठ गई। कार में सालिम के साथ दो अन्य युवक पहले ही बैठे थे। महिला को घर छोड़ने के बजाय सालिम कार को भगतपुर थानाक्षेत्र स्थित एक गन्ने के खेत के पास ले गया। आरोप है कि महिला को कार से उतारकर जबरन गन्ने के खेत में ले जाया गया और वहां पर तीनों युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। महिला और उसके बेटे को मौके पर छोड़कर आरोपी भाग गए। किसी तरह इस महिला ने मामले की सूचना परिवार वालों और पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची व घटना के संबंध में जानकारी की। महिला के पति ने थाना भगतपुर में आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर सालिम उसके साथी मोहम्मद अहमद एवं एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।