{"_id":"5d0d414f8ebc3e7f172f9cde","slug":"15611497593-moradabad-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंची युवती, बोली आरोपी से मेरी शादी करा दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
थाने पहुंची युवती, बोली आरोपी से मेरी शादी करा दो
विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार दोपहर एक युवती सिविल लाइंस थाने पहुंची। उसने यहां कहा कि वह अपने प्रेमी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। वह उससे शादी करना चाहती है। युवती ने एक सप्ताह पहले ही आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। हालांकि दोनों के परिवार वाले अब शादी के लिए तैयार नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौबीस घंटे का वक्त देता दिया है।
सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। युवती ने आरोप लगाया था कि उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया है। पुलिस इस मामले में शुक्रवार को आरोपी युवक को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी। कुछ देर बाद युवती भी थाने पहुंच गई। यहां युवती ने कहा कि वह अब आरोपी युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। वह उससे शादी करना चाहती है। सीओ सिविल लाइंस ने बताया कि दोनों पक्षों को चौबीस घंटे का वक्त दिया गया है। अगर दोनों के बीच कोई सहमति नहीं बनती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।