फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने पर चौकी प्रभारी निलंबित

मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने पर चौकी प्रभारी निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने पर चौकी प्रभारी निलंबित
मुरादाबाद। एसएसपी अमित पाठक ने बृहस्पतिवार को पीतल बस्ती चौकी प्रभारी मुकेश शुक्ला को मारपीट के बाद दर्ज की गई एनसीआर में कार्रवाई न करने पर निलंबित कर दिया है। एसएसपी की ओर से लगातार पुलिसकर्मियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से जनपद के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

कटघर थाने में तीन मार्च 2019 को मारपीट व धमकी देने के आरोप में एनसीआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित का मेडिकल कराया था। पीड़ित की आंख पर गंभीर चोट लगी थी लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, मेडिकल रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी पीतल बस्ती की लापरवाही पाई और उनको निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ जांच सीओ सिविल लाइन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed