फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
मुरादाबाद। बिजली विभाग के एक एसडीओ पर लगे दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए बृहस्पतिवार को पीड़ित युवती एसएसपी से मिली। एसएसपी को उसने आप बीती बताई और पुलिस पर इस मामले में टाल मटोल करने का आरोप लगाया। एसएसपी के निर्देश पर एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में एसडीओ के पिता, उसकी बहन और जीजा के खिलाफ धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

गोरखपुर में रहने वाली युवती का आरोप है कि शादी डॉट कॉम के जरिए उसकी मुलाकात बुलंदशहर में रहने वाले एसडीओ विवेक प्रकाश से र्हुई थी। वह वर्तमान में मुरादाबाद में कार्यरत हैं। विवेक प्रकाश ने उसे मिलने के लिए लखनऊ बुलाया। आरोप है कि वहां पर एक होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती को मुरादाबाद बुलाया गया, यहां पर भी उससे अलग अलग होटल में दुष्कर्म की वारदात की गई। युवती गर्भवती हुई, उसका गर्भपात कराया गया। इस मामले में एसडीओ ने बाद में शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद युवती ने आरोपी के खिलाफ उसके परिवार वालों से शिकायत की तो एसडीओ के पिता, बहन और जीजा ने उसको धमकी दी। युवती को जो कुछ उसके साथ हुआ, उसे भूल जाने के लिए कहा। युवती ने आरोपी एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुरादाबाद में डेरा डाल दिया। मामले की शिकायत महिला थाने में की गई थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। पुलिस इस मामले को लखनऊ पुलिस के पाले में डालने की कोशिश कर रही थी। युवती ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को एसएसपी अमित पाठक से मिली और उनको मामले की जानकारी दी। एसएसपी के निर्देश पर एसडीओ विवेक प्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म का उसके पिता ओमप्रकाश, बहन और जीजा के खिलाफ धमकी देने का मामला महिला थाने में बृहस्पतिवार की रात को दर्ज किया गया है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने एसडीओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed