फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चौराहे पर लगे खून का बदला खून के नारे

चौराहे पर लगे खून का बदला खून के नारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
चौराहे पर लगे खून का बदला खून के नारे
मुरादाबाद। गंगाराम की मौत के बाद बृृहस्पतिवार को उनका शव चौराहे पर शव रखकर खून का बदला खून के नारे लगाए गए। इस दौरान माहौल बिगड़ने का भी खतरा हो गया। तीन घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही और वाहनों की कतार सड़कों पर लगी थी। परिवार वालों के साथ हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, कार्रवाई न होने पर उन्होंने शव न उठाने की चेतावनी दी दी। बढ़ापुर विधायक सुशांत सिंह व पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपाल सिंह चौहान के समझाने व आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना परिवार को दी गई। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन पुलिस से मिलने पर तीन घंटे बाद शव को चौराहे से उठाया गया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



अपहरण में चार, हत्या में छह के खिलाफ दर्ज हुआ था केस
मुरादाबाद। किशोरी को अगवा होने के मामले में उसके ताऊ हर स्वरूप ने गांव के ही सफायत उसके दो बेटे दानिश, छोटू और दामाद फुरकान निवासी इगराह थाना डिलारी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को दबिश दी थी लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले थे। दबिश पड़ने के बाद गंगाराम के घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी, उनको डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। सफायत, उसके बेटे दानिश, छोटू, मौसीन और पारिवारिक सदस्य अकरम, इरफान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने हत्या के मामले में दानिश, सफायत, छोटू और अकरम को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed