फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किशोरी बोली.. चार साल से करती हूं नदीम से प्यार

किशोरी बोली.. चार साल से करती हूं नदीम से प्यार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
किशोरी बोली.. चार साल से करती हूं नदीम से प्यार
डिलारी (मुरादाबाद)। बरामदगी के बाद किशोरी ने पुलिस को बताया है कि वह अलियाबाद निवासी नदीम से पिछले चार साल से प्यार करती है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से नदीम के साथ गई थी और उसी के साथ रहना चाहती है। लड़की का कहना है कि उसके घर वालों ने फरवरी में उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की थी। इसके बाद एक अन्य युवक के साथ भी बतौर पत्नी भेजा गया लेकिन दोनों ही उसे पसंद नहीं थे।
विज्ञापन

किशोरी ने पुलिस हिरासत में बताया कि उसके पिता ने उसकी मर्जी के बिना उसकी पहली शादी धामपुर के पास एक गांव में की थी। लेकिन उसे लड़का पसंद नहीं था लिहाजा कुछ दिन बाद ही उसने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। इसके चलते कुछ दिन बाद ही शादी टूट गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी दूसरी शादी अमरोहा में कूड़ा गांव में की थी। लड़का पसंद नहीं था इसलिए वह वहां भी नहीं रुकी। लड़की ने बताया कि वह अपनी मर्जी से अपनी जिंदगी जीना चाहती है। इसलिए नदीम के साथ घर से चली गई थी। दोनों की इस प्रेम कहानी ने अलियाबाद और पीपली उमरपुर में तनाव व्याप्त कर दिया है। दोनो गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed