फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवती की बातों में फंसकर गंवा दिए 28 हजार

युवती की बातों में फंसकर गंवा दिए 28 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
युवती की बातों में फंसकर गंवा दिए 28 हजार
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक युवक की मोबाइल के जरिए अजनबी युवती से दोस्ती हो गई तो युवती ने मदद के नाम पर 28 हजार रुपये अपने जानकार के खाते में डलवा लिए। युवती उससे हजारों रुपये की और ठगी करने वाली थी लेकिन मामला समझ में आने के कारण युवक ने मामले की शिकायत गुरूवार को एसएसपी कार्यालय में की है, आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बुद्धि विहार में रहने वाले आशीष ने बताया कि युवती से फोन पर दोस्ती हुई तो उसने बताया कि वह लंदन में रहती है। इंडिया आना चाहती है। यहां पर आने के लिए उसने लंदन से इंडिया का एक एयर टिकट भी व्हाटसएप पर भेजा। इसके बाद तय तारीख पर उसने फोन के जरिए संपर्क कर बताया कि वह इंडिया आ गई है। लेकिन अपना ट्रेवल सर्टिफिकेट वह लंदन में भूल गई है। जिसके लिए उसने 28 हजार रुपये की जरूरत बताई और अपने जानकार के खाते में युवक से वह रकम मंगवा ली। रकम मिलने के बाद युवती ने करेंसी चेंज करने का बहाना कर करीब पौने एक लाख रुपये की मांग की तो युवक को शक हो गया। वह एयरपोर्ट टर्मिनल-3 गया और वहां पर जानकारी की तो पता चला कि जिस युवती की बात वह कर रहा है, उस नाम की युवती लंदन से इंडिया आई ही नहीं है। कस्टम विभाग के पीआरओ ने बताया कि फेक कॉल कर उससे ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed