{"_id":"5d02aaf5bdec226d9a1acd76","slug":"156045591511-moradabad-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की बेटी से छेड़खानी, हेड कांस्टेबल का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिपाही की बेटी से छेड़खानी, हेड कांस्टेबल का बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सिपाही की बेटी ने हेड कांस्टेबल के बेटे के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। गुरुवार को भी आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस मामले में डीजीपी को ट्वीट कर घटना की शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित छात्रा और आरोपी राहुल के पिता पीएसी में कार्यरत हैं। दोनों के परिवार पीएसी के सरकारी आवासों में रहते हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि आरोपी राहुल उसे लंबे समय से तंग कर रहा है। उसने इसकी शिकायत कई बार उसके मां बाप से की, लेकिन आरोपी ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। गुरुवार को पीड़िता अपने घर से बाहर निकली तो आरोपी फिर से आ गया और उसने पीड़िता को अपने आवास में खींचने की कोशिश की और उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता के शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके अलावा डीजीपी को ट्वीट कर घटना की जानकारी देकर न्याय की ग़ुहार लगाई। मामला उच्च अफसरों तक पहुंचा तो पुलिस में हरकत मच गया। इसके बाद पुलिस ने आनन फानन में पीड़िता से तहरीर लेकर आरोपी राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि गुरुवार रात आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।