फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश

पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों ने की पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश
मुरादाबाद। भोजपुर क्षेत्र में नैनीताल हाईवे किनारे मृत गोवंशीय पशु फेंकने वाले अभी पकड़े भी नहीं गए थे कि मंगलवार रात गलशहीद क्षेत्र में गांधी नगर पार्क के पास पशु तस्करों ने पुलिस टीम को वाहन से कुचलने की कोशिश की। जिसमें एक दरोगा और तीन सिपाही बाल बाल बच गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहनों में 17 पशु लदे मिले। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गलशहीद थाना प्रभारी दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांधी नगर पार्क के पास आगे पीछे वाहन आते दिखाई दिए। ये वाहन असालतपुरा की ओर जा रहे थे। शक होने पर पुलिस टीम ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार कम करने की बजाए तेज कर दी और पुलिस वालों को कुचलने की कोशिश की गई। जिसमें दरोगा और सिपाही बाल बाल बच गए। सिपाहियों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद क्षेत्र में घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों वाहनों को पकड़ लिया गया। वाहन से आरोपी मो. अहमद निवासी शाहबाद रामपुर और दूसरा आरोपी मो. आदिल निवासी थांवला थाना बिलारी पकड़े गए हैं। जबकि इमरान निवासी सागर पुर थाना शाहबाद जनपद रामपुर और फैजान निवासी असालतपुरा थाना गलशहीद मौके से भाग गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एक वाहन से सात पशु और दूसरे वाहन से दस पशु बरामद हुए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed