{"_id":"5ceae9fbbdec22072b5a67e7","slug":"155889924515-moradabad-news177","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवर पर दुष्कर्म का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। ससुराल पक्ष के तीन अन्य लोगों पर भी महिला ने अपहरण और हत्या की कोशिश का आरोप लगाते हुए उनको नामजद किया है।
महिला ने डीआईजी जे रविंदर गौड से की गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। उस पर देवर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि ससुराल में एक दिन देवर ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उससे मारपीट की और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी और कुछ दिन बाद भाई के साथ जाकर सिविल लाइन थानाक्षेत्र के ही एक कस्बे में रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान ही ससुराल वालों ने उसके देवर के नाम पर प्रापर्टी का एक हिस्सा कर दिया, जिसका उसने विरोध किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो तीन अप्रैल को आरोपी उसके भाई के घर पहुंचे। जहां पर महिला का अपहरण की कोशिश की गई, विरोध करने पर उस पर फायरिंग की गई। कारतूस मिस हो जाने के कारण महिला को गोली नहीं लगी, इस मामले की शिकायत उसने अगवानपुर पुलिस चौकी में की लेकिन कार्रवाई न होने पर वह डीआईजी कार्यालय पहुंची। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि डीआईजी के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी देवर सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।