फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आटो से टकराई पिकअप, महिला की मौत

आटो से टकराई पिकअप, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
आटो से टकराई पिकअप, महिला की मौत
मुरादाबाद। कटघर के रामगंगा पुल के पास गुरूवार शाम को स्टेयरिंग फेल होने के कारण एक पिकअप ने सामने से आ रहे आटो में टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार एक महिला सवारी की मौत हो गई, जबकि चालक सहित तीन लोग जख्मी हो गए। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसे में जख्मी नंद कालोनी निवासी आटो चालक जयराम ने बताया कि वह शाम को आटो में सवारियों को बैठाकर रामपुर की ओर जा रहा था। रामगंगा पुल के पास ही आटो में सामने से तेज रफ्तार से आई पिकअप ने टक्कर मार दी। आटो में सवार महिला रेखा (38) निवासी मिलक भैंसिया की मौत हो गई। मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने रेखा की पहचान की और उनके परिवार वालों को हादसे के संबंध में सूचना दी। रेखा के पति शीशपाल राज मिस्त्री हैं। परिवार वालों ने बताया कि रेखा अपने रिश्तेदार को स्टेशन छोड़ने गई थीं। वहां से वह आटो में बैठकर वापस घर जा रही थीं। इस हादसे में बबलू और मुजफ्फर निवासी बरबलान जख्मी हो गए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। रेखा के देवर विक्रम ने हादसे के संबंध में थाने में तहरीर दी है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हादसे में इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
मुरादाबाद। रामपुर रोड पर वीरपुर भान के पास सड़क हादसे में इंजीनियरिंग के एक छात्र की मौत हो गई। गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर के टांडा के मानपुर बजरिया गांव में विनोद कुमार उर्फ भूरा (25) की बुआ दलपतपुर में हाला नगला गांव के पास रहती हैं। वह बीटेक पास था। बुधवार को वह अपनी बुआ के पास को छोड़ने के लिए रामपुर से आया था। बुधवार की देर शाम को यहां से वापस जाते वक्त विनोद की बाइक में दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में जख्मी विनोद को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed