फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्रा से छेडखानी में युवक गिरफ्तार

छात्रा से छेडखानी में युवक गिरफ्तार

Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रा  से छेडखानी में युवक गिरफ्तार
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

पाकबड़ा में छेड़खानी की वारदात से परेशान होकर पढ़ाई छोड़कर डेढ़ साल से घर में रह रही किशोरी का आरोपी ने जीना दूभर कर दिया। आरोपी ने पढ़ाई छोड़ने के बाद भी किशोरी का पीछा करना नहीं छोड़ा। सोमवार को सरेराह किशोरी से छेड़खानी की गई। वारदात के वक्त किशोरी मंदिर से जल चढ़ाकर वापस घर लौट रही थी। छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी (15) का आरोप है कि उसको लंबे समय से युवक रजत कुमार परेशान करता है। वह उसका पीछा करता है, फब्तियां कसता है। कई बार उसने आरोपी को नजरअंदाज किया लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। किशोरी सोमवार को जब अपने घर से मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गई थी। वहां से वापस लौट रही थी कि तभी रजत कुमार आ गया। उसने किशोरी को रास्ते में जबरन रोक लिया और उससे छेड़खानी करने लगा। आरोपी की हरकत से छात्रा डर गई, उसने मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग किशोरी की मदद के लिए आए तो आरोपी वहां से भाग गया। किशोरी ने घर जाकर परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। परिवार वाले मामले की शिकायत दर्ज करवाने के लिए पाकबड़ा थाने पहुंचे। एसओ पाकबड़ा नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि रजत के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज की गई। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया गया और उसको मंगलवार सुबह पाकबड़ा से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed