फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गुन्नौर में युवक की हत्या, शव को खेत में फेंका

गुन्नौर में युवक की हत्या, शव को खेत में फेंका

Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर में युवक की हत्या, शव को खेत में फेंका
गुन्नौर/चंदौसी। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में युवक की हत्या कर दी गई। वह बहजोई से लापता था। मंगलवार दोपहर बाद शव मिला। देर रात उसकी पहचान हो सकी। मृतक छबीलपुर गांव का आमोद बताया जा रहा है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन पुलिस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया काजी के निकट ईंट भट्ठे के पास खलिहान में मंगलवार को एक 25 वर्षीय युवक का शव देखा गया। जानकारी होने पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मामला चूंकि धनारी थाने की सीमा का थी, इसलिए धनारी थाना पुलिस भी पहुंच गई लेकिन शव गुन्नौर में ही निकला। पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन तत्काल कोई पहचान नहीं सका। देर रात पुलिस क्षेत्राधिकारी गमलेश्वर विल्टोरिया ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। उसका नाम आमोद पुत्र राम भरोसे निवासी छबीलपुर थाना गुन्नौर है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद हत्या की वजह आदि की जानकारी की जाएगी। शव सड़क से बीस मीटर की दूरी पर गुलाबो देवी के खेत में बाजरे की फसल में मिला है। उसके गर्दन और सिर के अलावा हाथों पर गंभीर चोटों के निशान है। हालांकि मौके पर अधिक खून नहीं होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है। यह भी बताया जा रहा है कि युवक बहजोई गया था, वहां से फिर नहीं लौटा है।
विज्ञापन















गुन्नौर में युवक की हत्या, शव को खेत में फेंका
बहजोई से लापता हो गया था, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed