फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियो ने विवाहिता हत्या की

दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियो ने विवाहिता हत्या की

Mon, 01 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियो ने विवाहिता हत्या की
टांडा। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के महुआ खेड़ा निवासी दानिश ने बताया कि उसकी बहन नरगिस की शादी 24 फरवरी 2016 में गांव शाहपुरा निवासी शब्बीर से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से नरगिस को कम दहेज का ताना देकर प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में दो लाख रुपये की नगदी और कार की मांग की जाने लगी। असमर्थता व्यक्त की गई थी तो उसकी बहन से मारपीट भी शुरू कर दी गई। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर नरगिस की बीते शनिवार की शाम को हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने नरगिस को बरामदे में पड़ी चारपाई पर मृत हालत में पाया। इसके बाद मायके के लोग कोतवाली पहुंचे। मृतका के भाई ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ जहरीला पदार्थ खिलाकर दहेज हत्या की तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर पति शकील अहमद, सास खातून, देवर फईम, अनीस, मुसईदा, नफीसा, फर्मीदा, अतीक समेत आठ के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed