{"_id":"5b4909f64f1c1bc6508b45c8","slug":"15315133327-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर कंटेनर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच पर कंटेनर से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। कंटेनर से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल के बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसा एनएच पर गांव पाठकपुर के निकट हुआ।
शुक्रवार को थाना धनारी के गांव बिचपुरी निवासी युवक राजबहादुर पुत्र किशनपाल (24) व शिशुपाल पुत्र हरनाम सिंह (32) बाइक पर सवार होकर बहजोई से गांव लौट रहे थे। मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-बबराला के बीच गांव पाठकपुर के निकट पहुंचने पर उनकी बाइक आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। बाइक सवार उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। हादसा देख आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। तब तक बाइक सवार दोनों युवक दम तोड़ चुके थे। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जांच-पड़ताल की। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल वहीद खान ने बताया कि दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।