{"_id":"5ac3d5814f1c1bc2618b559b","slug":"152278362218-tanda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम के साथ दुष्कर्म कर संदूक में किया बंद, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम के साथ दुष्कर्म कर संदूक में किया बंद, आरोपी हिरासत में
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म कर बच्ची को संदूक में किया बंद
टांडा (रामपुर)।
घर के बाहर खेल रही तीन साल की बालिका को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची रोने लगी तो आरोपी उसे संदूक में बंद कर भाग गया। खोजबीन कर रहे परिजनों को जब संदूक से रोने की आवाज सुनाई दी तो मासूम को बाहर निकाला। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मरने की धमकी देने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की।
क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति की तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। अकेला देख पड़ोसी अंकुल (18) बहला फुसलाकर बच्ची को अपने घर ले गया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो आरोपी घबरा गया और बालिका को संदूक में बंद कर भाग गया। बालिका के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन कर पीड़ित परिजन पड़ोसी युवक के घर पहुंचे और बेटी को संदूक से बाहर निकाला तो उसकी हालत देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बालिका से पूछताछ कर आरोपी युवक के घर जाकर मामले की शिकायत की। लेकिन आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी कर उसे जान से मरने की धमकी देकर भगा दिया। मंगलवार को बालिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ग्राम में आक्रोश है।