फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस प्रशासन जाम के जाम के इम्तिहान में फिर फेल

पुलिस प्रशासन जाम के जाम के इम्तिहान में फिर फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन जाम के जाम के इम्तिहान में फिर फेल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के दिन भी शहर के लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक लोको शेड से रेलवे स्टेशन रोड, डबल फाटक फ्लाई ओवर तक पूरे दिन जाम लगा रहा। इस दौरान शहर के अंदर की सड़कों पर भी निकलना मुश्किल हो गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी केंद्रों से बाहर निकले तो पुलिस प्रशासन की सभी तैयारियां धड़ाम हो गईं। पांच सौ मीटर की दूरी तय करने में भी लोगों को घंटों लग गए।
शहर में जगह जगह सीवर लाइन डालने के कारण हो रही खुदाई के कारण पहले से ही जाम की स्थिति बनी हुई है। रविवार को शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर हाईकोर्ट में लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें 18 हजार अभ्यर्थी बैठे थे। रविवार सुबह 10 से 12 बजे के बीच पहले पाली की परीक्षा संपंन हुई। दोपहर बारह बजे जैसे ही अभ्यर्थी बाहर आए तो शहर में जाम लग गया।
विज्ञापन

डबल फाटक के पास फ्लाई ओवर से पहले एक तरफ का बड़ा हिस्सा सीवर लाइन की खुदाई के कारण बंद कर दिया गया था। जिसके कारण शहर के अंदर आने वाले भारी वाहन और रोडवेज की बसें भी जाम में फंसी रहीं। साथ ही रोड से निकलने वाली एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। इस जाम के कारण हरपाल नगर जाने वाले हर रास्ते पर जाम लगा रहा। उधर शाम के वक्त फुव्वारा चौक से लेकर दिल्ली रोड मिलन विहार तक कई तक वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। रविवार के दिन जाम वाले स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस भी दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed