फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, जख्मी

छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, जख्मी

Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट, जख्मी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू कालेज के अंदर मंगलवार को छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक छात्र को बेल्टों से पीटा गया। 15 आरोपियाें के खिलाफ थाने में शिकायत की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर के वक्त हिंदू कालेज में अर्थ शास्त्र विभाग के सामने छात्रों के बीच झगड़ा हुआ। अचानक बेल्टें चली तो कालेज में मौजूद अन्य छात्र सकते में आ गए। मामले की जानकारी मिलने पर कालेज के प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे। एक छात्र ने इस संबंध में कोतवाली थाने में तहरीर देकर दूसरे पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों गुट स्नातक के छात्र हैं। आरोप है कि कालेज के अंदर ही उनके बीच एक दूसरे पर गलत टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद छात्र की पिटाई की गई है। इस मामले में शिकायत मिली है। बुध बाजार चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed