फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में अलर्ट

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में अलर्ट

Tue, 10 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल में अलर्ट
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बागपत जेल में कुख्यात अपराधी मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद प्रदेश भर की जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मुरादाबाद जिला कारागार में भी चौकसी बढ़ाने के साथ ही मुलाकातियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सोमवार को सात घंटे के अंतराल में तीन बार बंदी और कैदियों की तलाशी ली गई। इसके अलावा बंदियों के गुटों के बीच पनप रहे विवादों के बारे में जानकारियां जुटाने को कर्मचारी लगाए गए हैं।

जिला कारागार में क्षमता से चार गुना ज्यादा बंदी और कैदी बंद हैं। जबकि सुरक्षा के लिहाज से भी ये जेल कमजोर मानी जाती है। इस जेल में भी कई बार बंदियों के दो गुट आपस में भिड़ चुके हैं। अब बागपत जेल में सनसनी घटना हुई तो यहां भी अलर्ट जारी कर दिया गया। सोमवार को जेल अधिकारियों ने तीन बार बंदियों और कैदियों की तलाशी कराई। इसके अलावा मुलाकातियों की भी कई तलाशी लेने के बाद ही प्रवेश दिया गया। अधिकारियों ने बंदी और कैदियों से कहा है कि अगर किसी को जेल में दूसरे बंदी से कोई खतरा है तो वह इसकी जानकारी दें। उन्हें सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा अधिकारियों ने बंदी रक्षक व अन्य कर्मचारियों को लगाया है कि वह बंदियों के बीच चल रहे विवादों की जानकारी जुटाए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एमएसएच रिजवी ने बताया कि जेल में अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को तीन बाद बंदियों की तलाशी कराई गई है। कुछ बंदियों के बीच विवाद की बात सामने आई थी। लेकिन उन्हें पहले ही यहां से दूसरी जेलों में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed