फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   लुटेरी दुल्हन जेवर और नकदी लेकर लापता

लुटेरी दुल्हन जेवर और नकदी लेकर लापता

Mon, 16 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन जेवर और नकदी लेकर लापता
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में लुटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्यों ने अब अगवानपुर निवासी एक किसान को निशाना बनाया। 20 दिन पहले किसान से शादी कर एक युवती ससुराल से लाखों रुपये के जेवर और 42 हजार रुपये लेकर भाग गई। दो दिन से उसकी तलाश में पति लगा रहा लेकिन पता न चलने पर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

अगवानपुर में रहने वाले किसान ने पुलिस को बताया कि उसका जानकार एक युवक भगतपुर थानाक्षेत्र में रहता है। उसने एक माह पहले भगतपुर में ही रहने वाली महिला से मुलाकात करवाई। महिला ने किसान को बताया कि उसकी बेटी (19) की वह शादी करना चाहती है लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से शादी नहीं करवा पा रही है। किसान खुद महिला की बेटी से शादी करने के लिए राजी हो गया, इसके लिए उसने महिला को 20 हजार रुपये भी दिए। 20 दिन पहले किसान की शादी महिला ने अपनी बेटी से करवा दी। आरोप है कि शुक्रवार देर रात को ससुरालियों को घर में सोता देख नई नवेली दुल्हन घर से सात तोले सोने के जेवर और 52 हजार रुपये लेकर भाग गई है। शनिवार सुबह परिवार की नींद खुली तो उन्होंने दुल्हन को लापता देखा, छानबीन करने पर घर से जेवर और नकदी गायब मिले। पीड़ित किसान दुल्हन के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए भगतपुर गया लेकिन दुल्हन की कथित मां भी वहां पर नहीं थी। रविवार को अगवानपुर पुलिस से शिकायत कर किसान ने कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में रविवार रात तक थाने में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है, शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed