फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रेलवे स्टेशन पर पकड़ा फर्जी टीटीई

रेलवे स्टेशन पर पकड़ा फर्जी टीटीई

Fri, 06 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पकड़ा फर्जी टीटीई
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी ने एक फर्जी टीटीई को पकड़ा है। वह यात्रियों को सीट दिलाने के बहाने वसूली कर रहा है। जीआरपी ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि गुरुवार को राजेंद्रनगर से जम्मू जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस ट्रेन प्लेट फार्म पांच पर पहुंची। इसी दौरान कोच संख्या एस सात के सामने टीटीई की वर्दी में एक व्यक्ति पहुंच गया। उसने लोगों के टिकट चेक करने शुरू कर दिए। यहां वह लोगों को सीट दिलाने का झांसा देकर वसूली कर रहा था। एक टीटीई को उस पर शक हुआ। उसने संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। लेकिन वह अपना परिचय पत्र नहीं दिखा पाया। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी टीम मौके पर पहुंच गई। उसने पूछताछ में बताया कि उसका नाम लोकेश है। वह अमरोहा के गांव अतरासी का रहने वाला है। वह अमरोहा के डिग्री कालेज से एमए कर रहा है। गुरुवार को वह मुरादाबाद आया था। यहां स्टेशन पर खुद को टीटीई बताकर वसूली शुरू कर दी। वह काले रंग का कोट पहनकर आया था। जिस कारण यात्री उस पर शक नहीं कर पाए। इसके बाद उसने यात्रियों को सीट दिलाने के बहाने लोगों के टिक ट चेक करने शुरू कर दिए। जीआरपी थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed