{"_id":"59ed02514f1c1bcc538b87e5","slug":"151508704849-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से मिलवाने के बहाने ले जाकर की नसीम की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से मिलवाने के बहाने ले जाकर की नसीम की हत्या
Updated Mon, 23 Oct 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से मिलवाने के बहाने ले जाकर की थी नसीम की हत्या
- हत्या के आरोप में गिरफ्तार नसीम के दोस्तों को पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। नसीम हत्याकांड में पकडे़ गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह नसीम को एक महिला से मिलवाने के बहाने पंडित नंगला ले जा रहे थे। रास्ते में उसके सिर में हथौड़ा मारकर हत्या की वारदात की। आरोपियों तक पुलिस सर्विलांस की मदद से पहुंची।
एसएचओ कटघर जसपाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नाजिम उर्फ काला निवासी बरबलान और फईम उर्फ फैजान निवासी वारसी नगर हैं। दोनाें आरोपी नसीम के दोस्त हैं। नसीम के मोबाइल की सीडीआर खंगालने पर नाजिम के बारे में जानकारी हुई। नाजिम के मोबाइल की लोकेशन खंगालने पर जानकारी हुई कि वह घटनास्थल पर नसीम की हत्या के वक्त मौजूद था। शक होने पर नाजिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि उसके ई-रिक्शा की बैट्री खराब थी। वह नसीम के ई-रिक्शा की बैट्री निकालकर अपने ई-रिक्शा में लगवाना चाहता था। इस वजह से उसने नसीम की हत्या की साजिश साथी फईम के साथ मिलकर रची थी। वह नसीम को एक जानकार महिला से मिलवाने के बहाने पंडित नंगला ले जा रहे थे। रास्ते में पीछे से उसके सिर पर हथौड़ा मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद ई-रिक्शा से बैट्री निकाल ली और ई-रिक्शा को वहां से ले जाकर शराब की हट्टी के पास खड़ा कर दिया था। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को रविवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।