{"_id":"5941a4534f1c1b83118b4769","slug":"151497474131-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद आत्महत्या बता दफना दिया पत्नी का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद आत्महत्या बता दफना दिया पत्नी का शव
Updated Thu, 15 Jun 2017 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर दफना दिया शव, एफआईआर
- अब क ब्र से शव निकालकर कराया जाएगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। आजाद नगर में रहने वाली एक फर्म कर्मचारी पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी मौत को आत्महत्या बता दिया। मायके वालों से पूछे बिना शव को दफना दिया। मोबाइल में बेटी के शव के फोटो देखने पर उसकी गर्दन पर चोट के निशान दिखे तो मां ने आरोपी के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस से मांग की गई है कि शव को कब्रिस्तान से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गलशहीद निवासी सईदा खातून ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी जूही की शादी नौ साल पहले कटघर के रहमतनगर निवासी कासिम के बेटे अकरम से की थी। अकरम फर्म कर्मचारी है। तीन साल पहले उसने अपना मकान आजाद नगर में बना लिया। मकान में अकरम और उसकी पत्नी रहने लगे। आरोप है कि नौ जून की रात अकरम ने कॉल कर सईदा को सूचना दी कि उनकी बेटी जूही ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जूही के परिजन आजाद नगर पहुंचे तो उन्हें बेटी का शव फर्श पर पड़ा मिला। वह शव देखकर बेसुध हो गए, आरोप है कि इस दौरान पति ने जूही के शव को दफना दिया।
विज्ञापन
सईदा ने बताया कि उन्होंने दामाद के मोबाइल में बेटी के शव के फोटो देखे तो उन्हें जूही की गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दिए। इससे उन्हें आशंका है कि उनकी बेटी की हत्या कर उसे आत्महत्या बताया गया। सईदा ने दामाद के खिलाफ मझोला थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्यवाहक एसओ मझोला नरेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है, शव को कब्र से निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन