{"_id":"593c598d4f1c1b873e8b4680","slug":"151497127309-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर संचाल के बैकखाते से निकाले 75 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल स्टोर संचाल के बैकखाते से निकाले 75 हजार रुपये
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल स्टोर संचालक के बैंकखाते से उड़ाए 75 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मेडिकल स्टोर संचालक के खाते से दस बार में ठग ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंककर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इस संबंध में कटघर थाने में शिकायत की है, पुलिस जांच कर रही है।
कटघर के गुलाबबाड़ी निवासी संजीव कुमार गुप्ता मेडिकल स्टोर संचालक हैं। उन्होंने बताया कि कटघर स्थित एक्सिस बैंक में उनका बैंकखाता है। पांच जून को उनके मोबाइल पर शाम करीब छह बजे आठ मिनट में उनके बैंकखाते से 75 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। करीब दस बार में उनके बैंकखाते से रकम निकाली गई। उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर अपना खाता ब्लॉक करा दिया। इसके बाद छह जून को बैंक जाकर शिकायत की। आरोप है कि बैंककर्मियों की लापरवाही से ही उनके खाते से रकम निकली है। बैंक कर्मियों के खिलाफ शनिवार को कटघर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कटघर नवरत्न गौतम ने बताया कि जांच की जा रही है।