{"_id":"59fe16e34f1c1bd9538bb010","slug":"150982431819-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से तनाव में आकर की किसान ने आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज से तनाव में आकर की किसान ने आत्महत्या
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकुशी
बहजोई (संभल)। कर्ज से तनाव में आकर किसान ने आत्महत्या कर ली। घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से किसान का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर समसोई की है।
शनिवार की सुबह दस बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी 45 वर्षीय किसान मुनेश चंद्र शर्मा ने घर के आंगन में लोहे के जाल से लटक कर आत्महत्या कर ली। घर पर परिजन मौजूद नहीं थे। लौट कर देखा तो मुनीश का यह हालत देखकर हक्के-बक्के रह गए। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के मुताबिक मुनेश कर्ज के चलते परेशान रहते था। कर्ज से आजिज आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि मुनेश का शव घर के आंगन में लोहे के जाल में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। शव को उतरवाया गया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मुनेश पर बैंक समेत कई लोगों का भी कर्ज था। इससे वह काफी दिनों से परेशान रहता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।