{"_id":"59d13f404f1c1bd7538b52df","slug":"15068854889-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर आए सजाफ्ता कैदी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस बैरंग लौटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरोल पर आए सजाफ्ता कैदी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस बैरंग लौटी
Updated Mon, 02 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरोल पर आया कैदी हुआ फरार
मिलक (रामपुर)। पैरोल पर घर आए एक सजायाफ्ता कैदी की तलाश में आई हरियाणा पुलिस खाली हाथ लौट गई। वह साल भर पहले पैरोल पर आया था। कोतवाली क्षेत्र के पिपला शिवनगर गांव निवासी जयपाल हत्या के मामले में हरियाणा की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वह कई वार पैरोल पर घर आ चुका है। अगस्त 2016 में वह 90 दिन के पैरोल पर आया था, लेकिन अवधि खत्म होने पर अभी तक वापस जेल नहीं लौटा है। पैरोल पर आए जयपाल के वापस न लौटने पर जिला कारागार प्रशासन ने वलदेव नगर थाना को सूचना दी। जिस पर हरियाणा पुलिस सजायाफ्ता कैदी की तलाश में यहां पहुंची। पुलिस ने उसकी जमानत लेने वाले लोगों के पास पहुंची और उसके पते की जांच की। तब मालूम हुआ कि वह बेगमाबाद के पास अशोकपुर में रहने लगा है। जिस पर हरियाणा पुलिस बेगमाबाद चली गई, लेकिन वहां पर भी जयपाल नहीं मिला। पुलिस खाली हाथ लौट गई है। स्थानीय पुलिस ने जयपाल की तलाश शुरू कर दी है।