फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मिलक में क्रासिंग पर नशे में धुत गेट मैंन और राहगीरों के बीच मारपीट पर हंगामा, गेट छोडा भागा गेट मैंन

मिलक में क्रासिंग पर नशे में धुत गेट मैंन और राहगीरों के बीच मारपीट पर हंगामा, गेट छोडा भागा गेट मैंन

Fri, 16 Jun 2017 12:44 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
मिलक में क्रासिंग पर नशे में धुत गेट मैंन और राहगीरों के बीच मारपीट पर हंगामा, गेट छोडा भागा गेट मैंन
मिलक में क्रासिंग पर गेटमैन और राहगीरों में मारपीट पर हंगामा, गेट छोड़कर भागा गेटमैन
विज्ञापन

मिलक। क्रासिंग पर नशे में धुत आरोपी गेटमैन और राहगीरों के बीच मारपीट पर जमकर हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान गेटमैन ड्यूटी छोड़कर भाग गया। जिस पर यहां से गुजरने वाली ट्रेनों का काशन लगाकर निकाला गया।

कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीनगर गांव पर रेलवे क्रासिंग गेट नंबर 387-सी, दो-ई पर तैंनात गेटमैन लालताप्रसाद अपनी डयूटी पर तैनात था। इस बीच करीब तीन बजे ट्रेन के गुजरने पर गेटमैन ने बकौल राहगीर गेट नहीं खोला और अंदर बैठे हुए जाम झलका रहा था। काफी देर तक गेट न खपलने पर एक बाइक सवार बीमार महिला को लेकर यहां से गुजर रहे थे। जिस पर उनका पारा चढ़ गया और वह गेटमैन से जाकर भिड़ गए। जिस पर गेटमैन और बाइक सवार सें खींचतान हो गई और हंगामा खड़ा हो गया। मामला तूल पकड़ने पर मारपीट होते ही गेटमैंन डयूटी छोडकर फरार हो गया और उसने रेलवे स्टेशन मास्टर को मिलक सूचना दी तथा आरपीएफ को अवगत कराया। गेटमैन का आरोप है कि आरोपी लोग ड्यूटी कक्ष में घुस गए और उसके साथ मारपीट की गई। विरोध पर धमकाया और फोन तोड़ दिया तथा सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। डयूटी छोड़कर भागने पर यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को काशन लगाकर गुजारा गया और नए गेटमैन को डयूटी पर भेजा गया। गेट पर बवाल की सूचना रामपुर से आरपीएफ के उपनिरीक्षक मुनीश कुमार फोर्स के साथ पहुंचे गए और उन्होंने घटना का जायजा लिया। मामले की तहरीर गेटमैन ने आरपीएफ को दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की सूचना रेलवे के अफसरों को दे दी है। डयूटी खत्म होते ही गेटमैन को रामपुर ले जाया जाएगा। उनका कहना है फोन बदलवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। उनका कहना है कि अभी दूसरे पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। वहीं गेट मैंन की बदसलूकी को लेकर तमाम लोग जुट गए। उनका कहना है राहगीर के साथ महिला से गेटमैन ने बदसलूकी की और विरोध पर फंसाने पर मारपीट का नाटक रचा है। अपने कपड़े फाड़ लिए हैं तथा रजिस्टंर फाड लिया है। हंगामे पर तमाम लोग जमा हो गए और हिंदू संगठन के लोग पहुंचे गए। गौ रक्षा समिति के जिला प्रमुख मुकेश पटेल के साथ गए लोगों की गेटमैन से झड़प हो गई। उन्होने आरपीएफ से डयूटी पर नशे में धुत गेटमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed