{"_id":"5942d9fc4f1c1be52a8b47a3","slug":"149755343111-chandausi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध----
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर थाने से भागा चोरी का आरोपी
पुलिस में मचा हड़कंप, एसपी ने थाने पहुंचकर ली पुलिस की क्लास
पुलिस ने प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के सहयोग से दोबारा पकड़ा
चंदौसी (संभल)।
बनियाठेर थाना पुलिस गुरुवार की सुबह सो गई, इसका फायदा उठाते हुए कार्यालय की गैलरी में बैठा एक चोरी का आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस जागी तो खलबली मच गई। तलाश की गई लेकिन आरोपी नहीं मिला। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों की जमकर क्लास भी लगाई। तभी पुलिस ने एक जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान पति के सहयोग मांगा तो वह दोनों आरोपी को लेकर दोबारा थाने पहुंच गए। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिरासत से भागने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बनियाठेर थाना पुलिस ने अमरपुर काशी गांव निवासी सूरजपाल को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रात को पुलिस ने आरोपी को थाना कार्यालय की गैलरी में बैठा लिया। गुरुवार की सुबह पुलिस कर्मियों की आंख लग गई। पूरा थाना यहां तक कि पहरेदारी कर रहा संतरी भी सो गया। इसी बीच सूरज वहां से भाग निकला। सुबह को जब पुलिस कर्मियों की नींद टूटी तो सूरज को न देखकर खलबली मच गई। थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने उसकी तलाश शुरू कराई लेकिन वह नहीं मिला तो पुलिस अधीक्षक को सूचित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय आनन फानन में थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष व ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मियों की जमकर क्लास लगाई। इसी बीच थानाध्यक्ष ने एक प्रधानपति व जिला पंचायत सदस्य से सहयोग मांगा तो दोनों ने आरोपी से संपर्क करके किसी तरह उसे वापस बुलाया और फिर थाने ले जाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने सूरजपाल को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी सूरजपाल के खिलाफ हिरासत से भागने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इधर थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि इसमें पुलिस कर्मियों की गलती नहीं थी, क्योंकि वह आरोपी बार-बार शौच जाने की बात कह रहा था, इसी बीच वह भाग निकला।