{"_id":"5939a6d04f1c1b95708b4595","slug":"149695049815-bilari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर वाली के चक्कर में तोड़े घरवाली के दाँत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहर वाली के चक्कर में तोड़े घरवाली के दाँत
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर वाली के चक्कर में तोड़े घरवाली के दांत
क्रासर
दूसरी महिला से प्रेम करने वाले पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बिलारी। कोतवाली के सहसपुर गांव में एक ग्रामीण ने बाहर वाली के चक्कर में अपनी घरवाली के दांत तोड़कर घायल कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सहसपुर गांव के मोहल्ला नई बस्ती निवासी खलीक अहमद की पत्नी शकीला की ओर से कोतवाली में लिखाई रिपोर्ट में कहा गया कि छह साल पहले उसकी शादी हुई थी। दांपत्य जीवन के दौरान चार बच्चे भी हुए हैं। कई माह से उसके पति ने अन्य महिला से निकटता बना ली है और आए दिन उसे पीटता है। शकीला का आरोप है कि छह जून को उसके पति ने उसका दांत तोड़कर बच्चाें समेत घर से निकाल दिया। आरोप है कि घर में गृहस्थी का जो सामान था वह भी उसके पति ने जुआ खेलने के शौक में बर्बाद कर दिया है। शकीला ने आशंका जताई है कि उसका पति कभी भी उसकी हत्या कर सकता है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
-----
रिश्ता टूटने से आहत युवती ने खाया कीटनाशक, गंभीर
बिलारी। कोतवाली के अमरपुरकाशी गांव निवासी युवती का रिश्ता टूटने पर उसने कीटनाशक खा लिया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
बीस वर्षीय युवती का छह माह पहले एक युवक से रिश्ता तय हो गया। लगभग छह माह बाद परिजनाें की ओर से शादी करने की योजना थी। मंगेतर ने अपने निजी कारोबार की व्यस्तता होना बताकर शादी से इंकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने की खबर पर युवती मानसिक दबाव में आ गई और गुरुवार दोपहर उसने घर के कमरे में जाकर कीटनाशक पदार्थ खा लिया। थोड़ी ही देर बाद युवती की मां जब घर पहुंची और जब उसे बदहवास हालत में देखा तब 108 एंबुलेंस की मदद से नगर स्थित सामुदायिक केंद्र लेकर आई। बिलारी अस्पताल में भी युवती की हालत गंभीर बनी रहने पर डाक्टराें ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।