{"_id":"593854344f1c1bd2708b462a","slug":"149686381218-babrala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे पर लाउड स्पीकर लगाया, विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे पर लाउड स्पीकर लगाया, विरोध
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे पर लाउडस्पीकर लगाने पर दो समुदायों में तनाव
गांव खगूपुरा में एक पक्ष ने नाराजगी जताया विरोध
एसडीएम ने पहुंच कर दोनों पक्षों के बीच कराया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
रजपुरा/गवां(संभल)। करीब तीन दिन से चले आ रहे क्षेत्र के गांव खगूपुरा में लाउडस्पीकर विवाद ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा डालकर लाउडस्पीकर लगाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों मेेें समझौता करा दिया। वहीं नई परंपरा डालने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
थाना क्षेत्र के खगूपुरा गांव में मदरसे में लाउडस्पीकर लगाने को लेकर मंगलवार को दो वर्गों में तनाव के हालात पैदा हो गए। सूचना पर सीओ व एसडीएम गांव पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों की घंटों चली पंचायत में लाउडस्पीकर हटाए जाने के समझौते पर विवाद शांत हुआ। क्षेत्र के गांव खगूपुरा स्थित मदरसे में मंगलवार को लाउडस्पीकर लगाकर अजान की गई। इसका विरोध दूसरे वर्ग के लोगों ने किया और प्रशासन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए आस पास के ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। इसमें एक समुदाय के लोगों ने लाउडस्पीकर को बहुत समय से लगे होने की बात कही, लेकिन दूसरे समुदाय के लोगों ने इसको नई परंपरा बताते हुए प्रशासन से लाउडस्पीकर को हटाने की मांग की। पहले तो गांव में ही मामले की निपटाने की कोशिश चलती रही। इसके बाद दोनों समुदाय के लोगों थाने पहुंच गए। एसडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और सीओ प्रवीण मलिक ने दोनों पक्षों की पंचायत कराई। करीब तीन घंटे चली पंचायत के बाद मदरसे से लाउडस्पीकर हटाने के निर्णय के बाद दोनों वर्गों में विवाद खत्म हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों वर्गों को गले मिलाकर आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की। वहीं नई परंपरा डालने और सौहार्द बिगाड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इस दौरान महावीर सिंह, रामप्रसाद यादव, मुकीम, राजीव कश्यप, जाकिर अली, मुद्रास अली, नौसे, मकसूद, सुरेश कुमार, चन्द्रपाल सिंह, दीपचंद्र, छोटे शर्मा मौजूद रहे।
मदरसे पर लाउडस्पीकर से अजान लगाने का मामला था। दोनों वर्गों में बातचीत के बाद मामले को निपटा दिया गया है। अब किसी तरह को कोई विवाद नहीं है। संबंधित पक्ष ने सहमति के बाद लाउडस्पीकर हटा दिया।
विज्ञापन
प्रतिपाल सिंह चौहान, एसडीएम